ब्रेकिंग
इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाइंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ ! पथ प्रमंडल मोतिहारी के 'कार्यपालक अभियंता' से लेकर AE -JE कटघरे में , 20 करोड़ का टेंडर...रात में ढलाई और दिन में दरारें, खबर के बाद काम रोका गया बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदला

SBI Bank Strike 2026 : SBI ग्राहकों के लिए खतरे की घंटी! 6 दिन तक ठप पड़ सकती हैं बैंकिंग सेवाएं; जानें क्या-क्या रहेगा बंद

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 23 से 28 मई 2026 के बीच लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कैश, चेक क्लियरिंग और पासबुक अपडेट जैसे कामों में देरी संभव है।

SBI Bank Strike 2026 : SBI ग्राहकों के लिए खतरे की घंटी! 6 दिन तक ठप पड़ सकती हैं बैंकिंग सेवाएं; जानें क्या-क्या रहेगा बंद
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SBI Bank Strike 2026 : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India यानी SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। मई के अंतिम सप्ताह में लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।


मिली जानकारी के मुताबिक 23 मई 2026 को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ रहा है। इन दोनों दिनों में देशभर में SBI समेत कई बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है। यदि यह हड़ताल होती है तो बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।


बैंक कर्मचारियों की ओर से कई मांगों को लेकर यह आंदोलन प्रस्तावित किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से नई भर्तियां नहीं होने से काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर रोक लगाने, नई पेंशन योजना यानी NPS में बेहतर विकल्प देने, मेडिकल सुविधाओं में सुधार करने और प्रमोशन सिस्टम में बदलाव जैसी मांगें भी प्रमुख रूप से उठाई गई हैं।


हड़ताल और छुट्टियों का असर सीधे ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिल सकता है। खासकर कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट, ड्राफ्ट से जुड़े काम और शाखाओं में होने वाली अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहने की संभावना है, लेकिन शाखा आधारित कामों में देरी हो सकती है।


इतना ही नहीं, 27 मई को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की छुट्टी भी कई राज्यों में रहेगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में 28 मई को स्थानीय अवकाश घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रह सकती हैं। इसका असर व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम ग्राहकों पर पड़ सकता है।


विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे अवकाश और हड़ताल के कारण ATM में नकदी की कमी जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। वहीं चेक क्लियरेंस और बड़े ट्रांजेक्शन में देरी होने से कारोबारी गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते नकदी की व्यवस्था कर लें और जरूरी बैंकिंग लेनदेन जल्द पूरा कर लें।


बैंकिंग जानकारों के अनुसार अगर हड़ताल सफल रही तो SBI की अधिकांश शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रह सकती है। इससे ग्राहकों को लंबी कतारों और देरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बैंक प्रबंधन की ओर से अभी तक सेवाएं सुचारु रखने के प्रयास जारी होने की बात कही जा रही है।


ऐसे में SBI ग्राहकों के लिए यह जरूरी है कि वे अगले कुछ दिनों का बैंकिंग प्लान पहले से तैयार कर लें। खासकर जिन लोगों को चेक जमा करना है, बड़ी रकम निकालनी है या कोई जरूरी दस्तावेजी काम करना है, वे देरी न करें। लगातार छुट्टियों और संभावित हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।