ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

BIHAR NEWS : मातृ दिवस पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, मां पार्वती देवी को याद कर लिखा- मां ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

मातृ दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी दिवंगत मां पार्वती देवी को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

BIHAR NEWS : मातृ दिवस पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, मां पार्वती देवी को याद कर लिखा- मां ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : मातृ दिवस के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत माता पार्वती देवी को याद करते हुए एक भावुक संदेश और तस्वीर साझा की, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया। उनके पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


सम्राट चौधरी ने अपनी मां को नमन करते हुए जो तस्वीर साझा की, उस पर लिखा था, “मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है।” इस तस्वीर के साथ उन्होंने मातृत्व की महत्ता, त्याग और संस्कारों को लेकर बेहद भावुक शब्दों में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।


अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं होतीं, बल्कि त्याग, ममता और संस्कारों की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। एक मां बिना किसी अपेक्षा के अपना पूरा जीवन अपने परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर देती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जो भी संस्कार, संघर्ष की ताकत और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, उसकी जड़ मां के आशीर्वाद में होती है।


सम्राट चौधरी ने आगे लिखा कि मातृशक्ति का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने सभी माताओं के स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका यह संदेश लोगों को भावुक कर गया और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी माताओं को याद किया।


गौरतलब है कि सम्राट चौधरी की माता पार्वती देवी का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। पार्वती देवी केवल एक राजनीतिक परिवार की सदस्य ही नहीं थीं, बल्कि स्वयं भी सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी थीं। वर्ष 1998 के उपचुनाव में वे समता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उन्होंने जनता के बीच मजबूत पहचान बनाई थी। आज भी उनके योगदान को लोग याद करते हैं।


सम्राट चौधरी अक्सर अपनी मां के प्रति सम्मान और लगाव को सार्वजनिक मंचों पर व्यक्त करते रहे हैं। मातृ दिवस के मौके पर किया गया उनका यह पोस्ट एक बेटे की अपनी मां के प्रति श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। यही वजह है कि उनका यह संदेश लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।


मातृ दिवस पर नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों द्वारा भी अपनी माताओं को याद कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। लेकिन सम्राट चौधरी का यह भावुक संदेश खास तौर पर लोगों को इसलिए भी प्रभावित कर रहा है क्योंकि इसमें एक बेटे की संवेदनाएं साफ दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी पोस्ट को साझा करते हुए लिख रहे हैं कि मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊपर होता है और मां का आशीर्वाद ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है।