ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, वीआईपी मेहमानों के लिए तैनात किए गए अधिकारी, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। वीआईपी मेहमानों के स्वागत के लिए 20 अधिकारियों को लाइजन ऑफिसर (संपर्क अधिकारी) के रूप में तैनात किया गया है।

बिहार न्यूज
लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। वे 15 अप्रैल को लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मेहमानों के स्वागत और सुविधा के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।


जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए लाइजन ऑफिसर (संपर्क अधिकारी)  (Liaison Officer) नियुक्त किए गए हैं।


इसके लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को पटना डीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि समारोह में बड़े स्तर पर वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था की गई है। जिन 20 अधिकारियों की तैनाती मेहमानों के स्वागत और सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की गयी है उनके नाम इस प्रकार है...नीचे देखिये पूरी लिस्ट..

सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, वीआईपी मेहमानों के लिए तैनात किए गए अधिकारी, देखिये पूरी लिस्ट..

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट 

टैग्स