ब्रेकिंग
2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची2 लाख दहेज के लिए पति ने मोबाइल पर दिया तीन तलाक, मारपीट के बाद पत्नी को घर से निकालासमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांगTrain Accident: विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत... घंटों बाद GRP ने की पहचाननिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूची

समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर चिराग पासवान सख्त, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग

समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी की घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। चिराग पासवान ने घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और जमुई मामले की तरह एनकाउंटर की मांग की है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Politics:जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। एक ओर जहां विपक्ष सम्राट सरकार पर सवाल उठा रहा है तो वहीं सत्ताधारी सहयोगी दल भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है, आरोपियों का एनकाउंटर करने की बात कही। 


चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह लिखा कि "बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। 


चिराग ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है , ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है। जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। लेकिन कार्रवाई यहीं नहीं रुकनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। 


चिराग ने सरकार से यह मांग किया है कि जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।



वही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की समस्तीपुर सांसद शाम्भवी चौधरी ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में हमारी एक बहन के साथ हुई बदसलूकी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।


समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी ने बताया कि हमें कल देर रात इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से ही हम लगातार पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासन के संपर्क में हैं और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बात की। वीडियो के आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


उन्होंने कहा कि हमारी बहन-बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो, इसके लिए हम प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।


साथ ही, सभी से विनम्र अनुरोध है कि घटना से संबंधित वीडियो को बच्ची के चेहरे अथवा पहचान के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। उसकी पहचान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


शाम्भवी ने कहा कि पुलिस भी लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि बच्ची की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रहे। समस्तीपुर की हर बेटी का सम्मान, सुरक्षा और गरिमा हमारी जिम्मेदारी है।