ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रोहित सिंह का बड़ा बयान: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए दौर में, विपक्ष को नहीं पच रही तरक्की

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ओबीसी और कुशवाहा समाज से आते हैं, इसलिए कुछ सामंती शक्तियों और विपक्षी नेताओं को उनका नेतृत्व स्वीकार नहीं हो रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार कल भी उनके साथ था, आज भी है और भविष्य में भी उनके साथ रहेगा। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।


रोहित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ओबीसी और कुशवाहा समाज से आते हैं, इसलिए कुछ सामंती शक्तियों और विपक्षी दलों को उनका नेतृत्व स्वीकार नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), तेजस्वी यादव और कुछ नवोदित राजनीतिक नेताओं को सम्राट चौधरी की लोकप्रियता और विकास कार्य पच नहीं रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और वे बिहार की तरक्की के नए सूत्रधार के रूप में उभर रहे हैं। यही कारण है कि विपक्ष लगातार उनके खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।


रोहित सिंह ने कहा कि बिहार का बच्चा, युवा, बुजुर्ग और हर वर्ग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

टैग्स