ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, कहा- जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता है

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े रहने और लगातार संघर्ष करने वाले की ही जीत होती है।

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर को जीत की बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:बांकीपुर उपचुनाव से जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर जीत गये हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है। 


रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है "..


ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई  और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं


वही बांकीपुर की जनता आशीर्वाद मिलने से प्रशांत किशोर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चों को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है। बाकी जीतना हारना चलता रहता है। जिन्होंने हमें वोट दिया है उन्हें धन्यवाद। जिन्होंने मत नहीं दिया है उनसे यह कहना चाहूंगा कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम लोगों को विधायक बनकर ठेका पट्टा नहीं करना है। बिहार की बेहतरी के लिए हम काम करेंगे। मोदी जी को जीतनी चिंता गुजरात की है, उतनी चिंता बिहार की करनी चाहिए। बिहार के बच्चों को काम करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े इसके लिए काम करना चाहिए। केंद्र सरकार पलायन को रोकने का काम करे। बीजेपी नेतृत्व की अब यह जिम्मेदारी है कि किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जो कि बिहार में रोजगार लाए शिक्षा की स्थिति को सुधारे भ्रष्टाचार बंद हो और पलायन बंद हो। बच्चों के लिए केंद्र सरकार काम करें नहीं तो आगे भी इसी तरह के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 


उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का चाल चरित्र चेहरा पब्लिक डोमेन में है। अगर आप किसी अपराधी को बिहार का राजा मुख्यमंत्री बनाएंगे तो बिहार की तरक्की नहीं हो सकती है। हम लोग इतना आग्रह कर रहे हैं कि किसी काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाइए जिससे बिहार के लोगों की परेशानी दूर हो सके। बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए है। बिहार की तरक्की के लिए अपनी ओर से जो हो सकेगा हम करेंगे। बांकीपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है अपनी ओर से जो हो सकेगा बांकीपुर में सुधार करेंगे अगले दो तीन महीने में सुधार दिखेगा। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बैंगलोर नहीं बनेगा लेकिन यहां पर कुछ सुधार होता अगले दो तीन महीने में दिखेगा। यह चुनाव बांकीपुर की नाली गली पर नहीं लड़ा गया है। यह चुनाव इसलिए लड़ा गया है कि बिहार का नेतृत्व अच्छे व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए।