ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

RJD विधायक दल की बैठक में राबड़ी आवास नहीं पहुंचे तेजप्रताप, लालू के समधी भी नहीं आए

PATNA : राबड़ी देवी के आवास फर आयोजित विधायक दल की बैठक में लालू के लाल तेजप्रताप यादव नहीं पहुंचे हैं। वहीं लालू के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय भी बैठक से दूर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राबड़ी देवी के आवास फर आयोजित विधायक दल की बैठक में लालू के लाल तेजप्रताप यादव नहीं पहुंचे हैं। वहीं लालू के समधी और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय भी बैठक से दूरी बनाए हुए हैं। 


तेजप्रताप यादव और चंद्रिका राय के विधायक दल के बैठक में नहीं पहुंचने पर आरजेडी नेताओं के बीच खुसुर-फुसुर होती रही। लेकिन इस विषय पर बात करने को कोई भी नेता तैयार नहीं हुआ। लेकिन समझा जा सकता है कि तेजप्रताप के ससुर  चंद्रिका राय क्यों नहीं पहुंचे। चंद्रिका राय ने पहले ही लालू परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं जबसे तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय के बीच विवाद हुआ है तेजप्रताप ने राबड़ी आवास से दूरी बना रखी है।


तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐशवर्या राय के बीच विवाद तब सड़क पर आ गया था। जब ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। खासकर रोते हुए ऐश्वर्या के मीडिया के सामने अपनी सास राबड़ी देवी पर मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया था। तब पिता चंद्रिका राय ने बेटी को ससुराल से वापस ले जाते हुए लालू परिवार को भर दम कोसा था। दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता