ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

RJD प्रत्याशी अर्चना रविदास पर एक्शन, CO ने दर्ज कराया केस; दो दिन पहले ही तेजस्वी ने दिया था सिंबल

JAMUI : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान के साथ ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल और उनके कैंडिडेट से लेकर स्टार प्रचारक तक को इसके नियम कायदे म

RJD प्रत्याशी अर्चना रविदास पर एक्शन, CO ने दर्ज कराया केस; दो दिन पहले ही  तेजस्वी ने दिया था सिंबल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान के साथ ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल और उनके कैंडिडेट से लेकर स्टार प्रचारक तक को इसके नियम कायदे मानना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में अब महागठबंधन की ओर से लोकसभा से आरजेडी कैंडिडेट अर्चना रविदास पर सिकंदरा थाने में आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ नेहा रानी ने शुक्रवार की रात्रि आचार संहिता उल्लंघन मामले में अर्चना रविदास समेत उनके कई समर्थकों पर मामला दर्ज कराया है। 


दरअसल, जमुई लोकसभा सीट से राजद कैंडिडेट अर्चना रविदास पर जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर एक साथ काफी संख्या में भीड़ जुटाने एवं प्रचार प्रसार करने के एक मामले में कारवाई की गई है। इसको लेकर खुद  सीओ नेहा रानी ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है।  इस मामले में न सिर्फ राजद कैंडिडेट बल्कि उनके समर्थक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। 


उधर, इस पूरे मामले को लेकर अंचलाधिकारी ने बताया कि पूरे जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद धारा 144 लागू है। इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि सिकंदरा चौक के पास अर्चना रविदास जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही दस गाड़ी के काफिलों के साथ 40 से 50 की संख्या में भीड़ जुटाई हुई है और अपना प्रचार प्रसार में लगी है, जिसके बाद इस मामले के तूल पकड़ते ही जिला प्रशासन हरकत में आई और जांच में फोटो और आरोप दोनों सही पाए गए।