ब्रेकिंग
स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद इस्कॉन मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर श्री राधा बांके बिहारी जी से लिया आशीर्वाद निशांत के लिए हुई जेडीयू-बीजेपी में विभागों की अदला-बदली: जानिये दोनों पार्टिय़ों में कैसे हुई लेन-देनपश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जीबिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखिये किसे मिला कौन सा डिपार्टमेंट?Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद इस्कॉन मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर श्री राधा बांके बिहारी जी से लिया आशीर्वाद निशांत के लिए हुई जेडीयू-बीजेपी में विभागों की अदला-बदली: जानिये दोनों पार्टिय़ों में कैसे हुई लेन-देनपश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जीबिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखिये किसे मिला कौन सा डिपार्टमेंट?Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, तेजस्वी बोले..कुशवाहा समाज चला एक कदम, तो मैं चलूंगा चार

बिहार की पूर्व मंत्री और जेडीयू-एलजेपी-बीजेपी में रह चुकीं नेता रेणु कुशवाहा ने आरजेडी का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि कुशवाहा समाज के साथ मिलकर नया बिहार बनाएंगे।

BIHAR
एनडीए को बड़ा झटका
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार की पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने आज बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल की  मौजूदगी में रेणु कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके हैं कि अगर कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी 4 कदम चलने का काम करेगा। लोकसभा में सबसे ज्यादा कुशवाहा को टिकट देने का काम इंडिया गठबंधन ने किया था। हम कुशवाहा समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। 


बता दें कि रेणु कुशवाहा नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी में भी रह चुकी हैं,अब आरजेडी में शामिल हो गयी हैं। तेजस्वी यादव और मंगली लाल मंडल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता हासिल करायी। रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने से एनडीए को बड़ा झटका लगा है। 


बता दें कि रेणु कुशवाहा 3 बार विधायक,एक बार सांसद और दो बार बिहार की मंत्री रह चुकी हैं। वो कुशवाहा समाज की बड़ी नेता मानी जाती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट पर रेणु कुशवाहा एलजेपी के टिकट की बड़ी दावेदार थी लेकिन उनकी जगह चिराग पासवान ने वह टिकट राजेश वर्मा को दे दिया। जिसके बाद से ही रेणु कुशवाहा एनडीए से नाराज चल रही थी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रेणु कुशवाहा ने आरजेडी का दामन थाम लिया। अब इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि रेणु कुशवाहा आरजेडी की टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। 


रेणु कुशवाहा के आरजेडी में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम कुशवाहा समाज के साथ हैं। हम तो पहले ही यह बात कहते आ रहे हैं कि अगर कुशवाहा समाज एक कदम चलेगा तो तेजस्वी 4 कदम चलने का काम करेगा। लोकसभा में सबसे ज्यादा कुशवाहा को टिकट देने का काम इंडिया गठबंधन ने दिया था। आगे भी हम कुशवाहा समाज के साथ रहेंगे। आने वाले दिनों में कई लोग आरजेडी को ज्वाइन करने वाले हैं। रेणु कुशवाहा लोगों के बीच जमीनी स्तर पर काम करने वाली नेता हैं। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार को सामंतवाद से मुक्त करना है। हमलोग काम करने वाले लोग है। इसलिए सब लोग को एकजुट होने की जरूरत है। सब लोग जुड़कर रहे कि कभी कोई गरीबों का अपमानित नहीं कर सके। बिहार में बिना घूस दिये सरकारी कार्यालय में कोई काम नहीं होता है। यह बात हर कोई जानता है। 


तेजस्वी यादव ने मंच से यह भी कहा कि हम लोगों ने 17 महीनें की सरकार में आरक्षण की सीमा बढ़ाई और बिहार में जाति आधारित जनगणना करवाई। जब हमने 65% आरक्षण किया तो भाजपा के लोगों ने आरक्षण को रोकने के लिए कोर् चले गये। इस मामले को लेकर आज भी नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। हमारे चचा नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं। बिहार उनसे संभल नहीं रहा है। 


बिहार में अपराधी तांडव मचा रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है। बिहार में दिनदहाड़े हत्या हो रही है..दुष्कर्म हो रहा है, गोलियां चल रही हैं, चोरी और डकैती हो रही है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बिना घूस लिये सरकारी कार्यालयों में कोई काम नहीं हो रहा है। नीतीश राज में घूसखोरी एक परंपरा बन चुकी है। जिससे हर कोई परेशान है। तेजस्वी ने कहा कि हम सब मिलकर एक नया बिहार बनाएंगे जहां बेरोजगारी,महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार ना हो।

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, तेजस्वी बोले..कुशवाहा समाज चला एक कदम, तो मैं चलूंगा चार


बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, तेजस्वी बोले..कुशवाहा समाज चला एक कदम, तो मैं चलूंगा चार


बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा RJD में शामिल, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, तेजस्वी बोले..कुशवाहा समाज चला एक कदम, तो मैं चलूंगा चार




संबंधित खबरें