ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

रामकृपाल यादव बोले - सुशासन के सारे अधिकारी निकम्मे, हम क्षेत्र में जायेंगे तो पब्लिक हमें मारेगी

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव पिछले तीन दिनों से पटना के डीएम को फोन लगा रहे हैं लेकिन DM साहब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. SDO फोन पर बात तो कर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव पिछले तीन दिनों से पटना के डीएम को फोन लगा रहे हैं लेकिन DM साहब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. SDO फोन पर बात तो कर रहे हैं कि कोई काम नहीं कर रहे हैं. कोई अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है. रामकृपाल यादव अब कह रहे हैं कि अगर वे क्षेत्र में जायेंगे तो पब्लिक उन्हें मारेगी. वे करें भी तो क्या करें.

सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की जुबानी जानिये सुशासन का हाल
रामकृपाल यादव सत्तारूढ बीजेपी के सांसद हैं. उनकी जुबानी ही जानिये कि क्या है नीतीश के सुशासन का हाल. आज मीडिया से बात करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे लगातार पटना के डीएम को फोन कर रहे हैं लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है. उनका पूरा क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है. वहां राहत का कोई काम नहीं हो रहा है. SDO ने फोन पर बात की लेकिन जब उन्हें साथ चलकर क्षेत्र का जायजा लेने को कहा तो SDO तैयार नहीं हुए. SDO ने कहा कि वे किसी अधिकारी को भेज देंगे लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा.

अब पब्लिक हमें मारेगी
रामकृपाल कह रहे हैं कि अब पब्लिक उन्हें मारेगी. वे जनप्रतिनिधि हैं इसलिए जनता के बीच जाना उनका काम है. लेकिन पानी में डूबी जनता को कहीं कोई राहत नहीं मिल रहा है. अब वो दिन दूर नहीं जब जनता उन्हें मारेगी. लेकिन वे करें भी तो क्या करें. कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. लोगों तक राहत पहुंचाना अधिकारियों का काम है पर अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं. 

फिर खुली सुशासन की पोल
राजधानी पटना में जमे अधिकारी मुख्यमंत्री आवास की पसंद होते हैं. वे सत्तारूढ दल के बड़े नेता की कुछ सुनने को तैयार नहीं है. फिर आम लोगों के साथ क्या कर रहे होंगे ये कहने की बात नहीं है. रामकृपाल यादव ने सुशासन की फिर से पोल खोल दी है.