ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

राजेंद्र नगर टर्मिनल बना देश का नंबर 1 ग्रीन स्टेशन, पटना स्टेशन ने स्वच्छता में लगाई ऊंची छलांग, 23वें से छठे स्थान पर पहुंचा

PATNA : भारतीय रेल ने राजेंद्र नगर टर्मिनल को देश का नंबर वन ग्रीन स्टेशन चुना है. रेलवे स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा रेटिंग मिलने के बाद सबसे अव्वल ग्रीन स्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारतीय रेल ने राजेंद्र नगर टर्मिनल को देश का नंबर वन ग्रीन स्टेशन चुना है. रेलवे स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा रेटिंग मिलने के बाद सबसे अव्वल ग्रीन स्टेशन घोषित कर दिया गया. स्टेशनों पर साफ-सफाई के मामले में पटना स्टेशन ने एक लंबी छलांग लगाई है. पटना स्टेशन अब 23वें से छठे स्थान पर पहुंच गया है. साथ ही पूर्व- मध्य रेल जोन ने स्वच्छता के मामले में पिछले एक साल में लंबी छलांग लगाई है. यह तीसरे स्थान पर आया है. पिछले साल यह 15वें स्थान पर था. गांधी जयंती पर बुधवार को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्ष 2019 की जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में यह उपलब्धियां सामने आई हैं. 

स्वच्छता के मानक पर पटना जंक्शन देशभर के बड़े स्टेशनों में छठे स्थान पर है. वहीं सबसे बड़ी उपलब्धि पूर्व-मध्य रेल के दानापुर मंडल के राजेंद्रनगर टर्मिनल स्टेशन ने हासिल की है. इसे ग्रीन स्टेशन के रूप में देश में पहला स्थान हासिल हुआ है. राजेंद्रनगर टर्मिनल को 95.5 अंक मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहे जयपुर स्टेशन को 89 अंक आए हैं. ग्रीन स्कोरिग के तहत मिले अंक स्टेशनों को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने, द्रव्य वस्तुओं एवं ठोस वस्तुओं पर आधारित प्रबंधन, ऊर्जा प्रबंधन एवं ग्रीन आइएसओ सर्टिफिकेशन पर आधारित होते हैं. बता दें कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश के 720 स्टेशनों का सर्वे किया था. 

जोन के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी और दानापुर मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर स्टेशनों की साफ-सफाई पर स्वच्छता पर काफी जोर दे रहे हैं. आज गांधी जयंती के अवसर पर महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने स्टेशन पर खुद सफाई की.डीआरएम ने मंडल के पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक अशोक कुमार एवं जंक्शन के स्टेशन निदेशक डॉ. नीलेश समेत तमाम कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.