ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पूर्व MLA राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका खारिज, HC ने कहा..अपराध की गंभीरता को देखते हुए बेल नहीं दे सकते

PATNA: पटना हाई कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास का सजा काट रहे आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। राजबल्लभ यादव की जमानत

पूर्व MLA राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका खारिज, HC ने कहा..अपराध की गंभीरता को देखते हुए बेल नहीं दे सकते
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना हाई कोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास का सजा काट रहे आरजेडी के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका पर जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह और जस्टिस हरीश कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए राजबल्लभ यादव को जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता है।


पटना हाई कोर्ट ने बीते 10 मई को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था जिसे मंगलवार को सुनाया गया। अपने फैसले में खंडपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए हम इस स्तर पर जमानत देने के इच्छुक नहीं हैं। अत: अपीलार्थी की जमानत अर्जी खारिज की जाती है।


बता दें कि पिछली सुनवाई में पूर्व विधायक की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील संजीव सहगल ने बहस करते हुए कोर्ट को बताया कि रेप की घटना के कई दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। उनका कहना था कि एक साजिश के तहत विधायक को इस केस में अभियुक्त बनाया गया। वहीं जमानत अर्जी का विरोध करते हुए स्पेशल पीपी श्यामेश्वर दयाल ने कोर्ट को बताया था कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है और निचली अदालत ने सभी पहलू पर विचार कर अभियुक्त को दोषी करार दिया है। 

टैग्स