ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

पुनपुन में उफान से गांव में सड़क पर पहुंचा पानी, खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही नदी

PATNA : भारी बारिश होने के कारण पटना के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को अभी पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिला है. वहीं, दूसरी ओर पुनपुन में आई बाढ़ ने पटनावासियों की मुश्किल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारी बारिश होने के कारण पटना के कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को अभी पूरी तरह से छुटकारा  नहीं मिला है. वहीं, दूसरी ओर पुनपुन में आई बाढ़ ने पटनावासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पुनपुन नदी पर बने रेल पुल के गार्डर पर पानी चढ़ने से पटना-गया रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बाह रही है. जिसके कारण नदी का पानी आसपास के गांवों में सड़क पर आ गया है. लोगों को काफी परेशानी हो रही है. 

पटना-गया रूट पर परिचालन बंद
रेलवे ट्रक पर पानी चढ़ने के कारण फिलहाल अगले आदेश तक पटना-गया रूट को बंद कर दिया गया है. यात्रियों की सुरखा को लेकर रेलवे ने यह फैसला लिया है. इससे पटना से गया के बीच रेल संपर्क टूट गया है. ट्रैक के निरीक्षण के बाद रेलवे ने गुरुवार शाम से पैसेंजर और एक्सप्रेस सभी तरह की ट्रेनों का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है. 

पटना-मसौढ़ी मेन रोड पर बह रहा बाढ़ का पानी
पुनपुन नदी उफान पर है. नदी का बहाव काफी तेज है. पटना-मसौढ़ी मेन रोड पर बाढ़ का पानी बाह रहा है. बाढ़ का पानी बांध के ऊपर से बहकर सुरक्षा बांध तक पहुंच गया है. इससे दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं. जिन गांवों में पानी घुसा है, वहां के लोग बांध, नेशनल हाईवे और अन्य ऊंची जगहों पर रह रहे हैं. लोगों ने जान-माल की हिफाजत के लिए अन्य कई ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा बांध पर कोई खतरा नहीं है. पालीगंज, धनरुआ, पुनपुन में नाव के साथ एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता