ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

पटना के पुनपुन में बनकर तैयार हुआ बिहार का पहला लक्ष्मण झूला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल करेंगे उद्घाटन

पटना के पुनपुन में बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज ‘लक्ष्मण झूला’ बनकर तैयार है। 325 मीटर लंबे और 83 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज का उद्घाटन 05 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

बिहार
इंतजार की घड़ी खत्म
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: ऋषिकेश के तर्ज पर पटना के पुनपुन में बन रहे लक्ष्मण झूला का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। कल शुक्रवार 05 सितंबर को सुबह 10 बजे इस ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। 06 सितंबर से पितृपक्ष मेला की शुरुआत होने वाली है। उसके ठीक एक दिन पहले लक्ष्मण झूला को पर्यटकों और आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।


 पितृपक्ष मेला से पहले इसका उद्घाटन होना था, ठीक पितृपक्ष मेले के एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का उद्घाटन कल करेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लक्ष्मण झूला के बनने का इंतजार लोगों को काफी दिनों से था। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। बता दें कि इस भव्य परियोजना की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 जनवरी 2019 को की थी। इसके बनने में करीब 6 साल 7 महीने लग गये। अब लोगों का सपना साकार हो गया है। इसे लोग पुनपुन का गौरव के रूप में देख रहे हैं। 


बिहार का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज पटना के पुनपुन स्थित अंतरराष्ट्रीय पिंडदान स्थल के पास पुनपुन नदी के ऊपर बनाया गया है। इसके बन जाने के बाद पितृपक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को घाट तक पहुंचने में सुविधा होगी। पहले श्रद्धालुओं को पटना-गया रोड से लंबी दूरी तय करना पड़ता था लेकिन अब लक्ष्मण झूला पर चढ़कर आसानी से घाट तक आ सकते हैं। बता दें कि लक्ष्मण झूला को बनाने में करीब 83 करोड़ की लागत लगी है। 


इसकी लंबाई 325 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर है। लक्ष्मण झूला में 18 केबल और 100 फीट ऊंचा पीलर लगाया गया है। इसके ऊपर लोग पैदल पुनपुन नदी को तो पार करेंगे ही साथ ही चारपहिया और दोपहिया वाहन भी चलेंगे। इस ब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इससे पुनपुन इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वही यह ब्रिज लोगों को अपनी आकर्षित करेगा। जिससे स्थानीय लोगों को राजगार के अवसर भी मिलेंगे।    

संबंधित खबरें