ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रवासियों के बिहार वापसी का सिलसिला जारी, आज 24 ट्रेनों से 30 हजार लोग आएंगे

PATNA : आज बिहार के विभिन्न हिस्सों में 24 ट्रेनें पहुंचेंगी जिसमें 30 हजार से ज्यादा लोग बिहार पहुंचेंगे। अभी बिहार में 167 ट्रेनों का आना बाकी जिसमें दो लाख ये अधिक प्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आज बिहार  के विभिन्न हिस्सों में 24 ट्रेनें पहुंचेंगी जिसमें 30 हजार से ज्यादा लोग बिहार पहुंचेंगे। अभी बिहार में 167 ट्रेनों का आना बाकी जिसमें दो लाख ये अधिक प्रवासी मजदूर बिहार लौटेंगे। इस तरह बिहार पहुंचने वाले मजदूरों की संख्या साढ़े तीन लाख से ज्यादा होगी।


24 ट्रेनें आज बिहार पहुंच रही हैं। इस ट्रेनों से 30348 लोग आएंगे। इनमें सबसे अधिक छह ट्रेन महाराष्ट्र, पांच गुजरात और चार पंजाब से आएंगी। मंगलवार तक बिहार में 115 ट्रेनें आ चुकी हैं। अन ट्रेनों से अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लोग बिहार आ चुके हैं।


प्रवासी मजदूरों के लिए अब तक 306 ट्रेनों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें अभी 167 ट्रेनों का बिहार आना बाकी है। इसका शिड्यूल तय कर लिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार आने वाली ट्रेनों से दो लाख से अधिक यात्री बिहार लौटेंगे। इस तरह बिहार लौटने वालों की संख्या तीन लाख 59 हजार को पार कर जाएगी। 


सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर और भी ट्रेनों के परिचालन कराने के लिए संबंधित विभागों के आलाधिकारी रेलवे और दूसरे राज्यों से संपर्क बनाए हुए हैं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनपुम कुमार ने बताया कि कैमूर से दानापुर और बरौनी होते हुए कटिहार के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 

टैग्स