ब्रेकिंग
गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान: अब मठ की जमीन से हटेगा कब्जा, अपराधियों का पिंडदान हुआ शुरू गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनाने की सीएम सम्राट ने की घोषणा, कहा..बिहार के नौजवानों को 50 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगेकांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें.... गयाजी में CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान: अब मठ की जमीन से हटेगा कब्जा, अपराधियों का पिंडदान हुआ शुरू गयाजी में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनाने की सीएम सम्राट ने की घोषणा, कहा..बिहार के नौजवानों को 50 करोड़ रुपये तक का ठेका देंगेकांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर सहित 3 लोग घायलनिशांत कुमार 4 मई से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलेंगे, पश्चिम चंपारण से होगी शुरुआतबिहार के 13 शिक्षण संस्थानों पर बड़ा एक्शन...स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए भुगतान पर रोक, जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा पाया गया, लिस्ट देखें....

भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत, सीएम सम्राट ने जताया दुख

यूपी के कन्नौज में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत। बिहार के मुख्यमंत्री ने शोक जताया, हादसे में तीन अन्य लोग घायल।

बिहार न्यूज
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। 


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में सड़क दुर्घटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह जी के निधन का अत्यंत ही दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करें तथा संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। 


मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की यूपी में सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में भतीजा, साली और ड्राइवर शामिल हैं। इन तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से  आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से भागलपुर लौट रहे थे। तभी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्रवीण सिंह कुशवाहा एआईसीसी के सदस्य रह चुके हैं और भागलपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जाता है कि उनके दोनों हाथ और छाती की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी। जिसके कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


बता दें कि प्रवीण कुशवाहा कांग्रेस के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। 2020 में पार्टी ने उन्हें पटनासाहिब सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उतारा था और 2025 में भागलपुर के कहलगांव विधानसभा सीट उन्हें पार्टी ने टिकट दिया था। लेकिन दोनों जगहों से उन्हें जीत हासिल करने में सफलता नहीं मिली। उनके असामयिक निधन से कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है। 






टैग्स

संबंधित खबरें