ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

प्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर सालिमपुर अहरा स्थित आईएमए हॉल में आभार सभा और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद नाश्ते के पैकेट लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी के बीच छीना-झपटी की स्थिति बन गई।

बिहार न्यूज
नाश्ते के लिए मंच पर टूट पड़े लोग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बांकीपुर के विधायक बनने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि प्रशांत किशोर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और बांकीपुर के विकास को नई दिशा देंगे।


इसी क्रम में प्रशांत किशोर वार्ड नंबर 37 के सालिमपुर अहरा स्थित आईएमए हॉल पहुंचे, जहां आभार सभा और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशांत किशोर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना।


हालांकि, कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां का माहौल अचानक बदल गया। जैसे ही प्रशांत किशोर आईएमए हॉल से रवाना हुए, नाश्ता लेने के लिए लोगों की भीड़ मंच की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते नाश्ते के पैकेट लेने के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन हो गई और लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करने लगे।


नाश्ता लेने के दौरान कुछ लोग पैकेट के लिए छीना-झपटी करते भी नजर आए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि नाश्ता बांट रहे जन सुराज के कार्यकर्ताओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कार्यकर्ता लगातार लोगों को नाश्ते के पैकेट वितरित करते रहे।


प्रशांत किशोर से लोगों को बड़ी उम्मीदें

आभार सभा और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रशांत किशोर से क्षेत्र के विकास को लेकर कई उम्मीदें जताईं। लोगों का कहना था कि विधायक प्रशांत किशोर बांकीपुर में बेहतर काम करेंगे और जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।


स्थानीय लोगों ने घर में राशन, बच्चों के लिए रोजगार और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर भी उम्मीद जताई। उनका कहना था कि प्रशांत किशोर जो वादे कर रहे हैं, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। लोगों ने कहा कि वह सिर्फ सपने नहीं दिखा रहे, बल्कि उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।


चंदू कुमार ने कहा कि उन्हें प्रशांत किशोर पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर क्षेत्र में बदलाव आएगा और विकास के काम बेहतर तरीके से होंगे। उनका मानना है कि प्रशांत किशोर समाज के लिए काम करेंगे।


वहीं, नवीन मिश्रा ने कहा कि पहले वह माले को वोट देते थे, लेकिन इस बार जन सुराज के पक्ष में ऐसा माहौल बना कि वह भी उसके साथ हो गए। उन्होंने कहा कि इस बार की चुनावी लहर में वह भी जन सुराजी बन गए।


पटना से नीतीश कुमार की रिपोर्ट