ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में हादसा, छत से गिरकर शख्स की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की छत से गिरकर एक मजदूर की दर्जनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। सोमवार की रात

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में हादसा, छत से गिरकर शख्स की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की छत से गिरकर एक मजदूर की दर्जनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। सोमवार की रात हुई इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह लोगों को हुई।


मृतक मजदूर की पहचान सीतामढ़ी जिले के रहने वाले 27 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के नए विस्तारित भवन के निर्माण हो रहा था। सोमवार की रात निर्माण कार्य में लगा मुकेश अचानक पीएमसीएच की छत से नीचे जा गिरा। 


छत से नीचे गिरने के बाद उसके शरीर में सरिया जा घुसा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्माण करा रही सीके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।