ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मारपीट के विरोध में बंद किया काम; इमरजेंसी समेत सभी चिकित्सा सेवाएं ठप

PMCH Junior Doctors Strike: PMCH में दो जूनियर डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों के काम बंद करने से इमरजेंसी समेत अस्पताल की कई चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं।

PMCH Junior Doctors Strike
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PMCH Junior Doctors Strike: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में बुधवार रात दो जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों के काम बंद करने से अस्पताल की इमरजेंसी समेत कई चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं।



जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) के अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि बुधवार रात अस्पताल परिसर में अज्ञात बदमाशों ने दो जूनियर डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया। घटना के बाद डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में भी डॉक्टर सुरक्षित नहीं हैं।



घटना के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर अस्पताल परिसर में जुटे और नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।



जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि अस्पताल परिसर में ही वे सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो भयमुक्त होकर मरीजों का इलाज करना मुश्किल होगा।



डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जब तक मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे मरीजों के इलाज को लेकर गंभीर हैं, लेकिन डॉक्टरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।



जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता