ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

21 नवंबर को पीएम PM करेंगे 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, CM सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को बिहार दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर सिक्सलेन पुल 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम ने 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया।




निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नीतीश सेतु के पिलर संख्या 23 एवं 24 के बीच बनाए गए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मंच निर्माण, सुरक्षा, यातायात, आगंतुकों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। 




मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएं तथा सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।




इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक मंगल पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता