ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

16 साल पुराने रिश्वत मामले में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दोषी करार, 3 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना

पटना की विशेष निगरानी अदालत ने दलसिंहसराय के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार विमल को 2010 के रिश्वत मामले में दोषी ठहराया। अदालत ने तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार मामले में निगरानी कोर्ट का बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: निगरानी के 16 साल पुराने रिश्वत मामले में पटना की विशेष निगरानी कोर्ट ने वर्तमान में दलसिंहसराय के अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार विमल को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायालय निगरानी, पटना के न्यायाधीश अतुल कुमार सिंह ने 18 अगस्त 2026 को मामले में फैसला सुनाया।


यह मामला निगरानी थाना कांड संख्या 13/2010 और विशेष वाद संख्या 10/2010 से संबंधित है। आरोप के अनुसार, विनोद कुमार विमल ने स्कूल निरीक्षण के दौरान कैश बुक, साइट बुक सहित अन्य कागजात बिना जब्ती सूची बनाए जब्त कर लिए थे। इन दस्तावेजों को वापस करने और कार्रवाई नहीं करने के एवज में उन्होंने परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।


मामले में निगरानी विभाग ने 10 फरवरी 2010 को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता वैद्यनाथ पंडित प्रभाकर उस समय राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरारी, प्रखंड मोहनपुर, समस्तीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक थे।


दोनों धाराओं में 3-3 साल की सजा

अदालत ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत विनोद कुमार विमल को तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।



वहीं, धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(डी) के तहत भी तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर चार महीने के साधारण कारावास का प्रावधान है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।


11 गवाहों की हुई गवाही

मामले में तत्कालीन अनुसंधानकर्ता मृत्युंजय कुमार चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन की ओर से कुल 11 गवाहों की गवाही कराई गई।


बिहार सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक निगरानी, पटना विजय भानू ने मामले में प्रभावी पैरवी की। निगरानी विभाग की कार्रवाई और अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।