ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

पटना से सिलीगुड़ी जा रही AC बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई पूरी बस

Bihar News: बिहार के नवगछिया में एनएच-31 पर पटना से सिलीगुड़ी जा रही एक स्लीपर एसी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी...

पटना से सिलीगुड़ी जा रही AC बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुई पूरी बस
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के नवगछिया इलाके से शुक्रवार देर रात एक बेहद भयावह हादसे की खबर सामने आई, जहां पटना से सिलीगुड़ी जा रही एक लग्जरी स्लीपर AC बस अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बस में ऐसी भीषण आग लगी कि पूरा कोच धू-धू कर जल उठा। रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।


घटना नवगछिया अंतर्गत झंडापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित बजरंगबली चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुआ। उस वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे और बस तेज रफ्तार से सिलीगुड़ी की ओर बढ़ रही थी। तभी अचानक बस के दाहिने हिस्से से चिंगारी उठने लगी और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।


बताया जा रहा है कि बस के दाहिने तरफ का रिम किसी चीज से टकरा गया था। टक्कर के बाद टायर में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने पूरी बस को घेर लिया। शुरुआत में यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब धुआं तेजी से फैलने लगा तो बस में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सीटों से उठकर इधर-उधर भागने लगे।


स्थिति को भांपते हुए बस चालक और सहचालक ने तुरंत बस रोक दी। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। कई यात्री घबराहट में बिना सामान लिए ही बस से कूदकर बाहर भागे। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।


स्थानीय लोगों ने जब हाईवे पर जलती बस देखी तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए नवगछिया और बिहपुर फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं।


दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी। बस के अंदर रखा यात्रियों का सामान, सीटें और अन्य सामान पूरी तरह खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


इस घटना के कारण NH-31 पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। हाईवे पर लंबा जाम लग गया और दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं।


थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। बाद में क्रेन की मदद से जली हुई बस को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि दूर से ही आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। कई लोग डर के कारण घटनास्थल के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बस समय पर नहीं रोकी जाती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी और रिम टकराने की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।