PATNA: अब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बिहार के मरीजों को दूसरे राज्यों के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पटना के आशियाना - दीघा रोड स्थित सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति मिल गई है। ऐसे में अब यहां किडनी प्रत्यारोपण हो सकेगा।
सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट और किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिलना अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बिहार के मरीजों को अपने राज्य में ही प्रत्यारोपण की सुविधा मिल सकेगी।
दूसरे राज्यों में इलाज कराने जाने पर मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक खर्च के साथ आने-जाने और ठहरने की परेशानी भी झेलनी पड़ती है। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिलेगी। अस्पताल का प्रयास मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
बता दें कि किडनी फेल होने की स्थिति में उपयुक्त मरीजों के लिए प्रत्यारोपण एक महत्वपूर्ण उपचार विकल्प होता है। इस सुविधा से बिहार में किडनी रोगियों के इलाज के विकल्प बढ़ेंगे। इस अस्पताल में आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, ईसीएचएस , ईएसआइसी और विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री रोग सहित विभिन्न रोगों का इलाज और 24 घंटे आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अमृता ने इस बात की जानकारी दी।






