ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

पटना में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फुलवारी शरीफ के ईसापुर में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल कारोबारी...

पटना में जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने मारी गोली
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फायरिंग करने लगे और मौके से फरार हो गए. घायल कारोबारी को इलाज के लिए पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.


घायल की पहचान ईसापुर स्थित पुरानी मस्जिद निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद छोटू के रूप में हुई है. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद छोटू जमीन का कारोबार करते हैं. गुरुवार देर शाम वह घर से निकलकर पुरानी मस्जिद के पास अंडा खाने पहुंचे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने छोटू को निशाना बनाकर गोली चला दी. एक गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मोहम्मद छोटू को इलाज के लिए पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.


जमीन कारोबारी को गोली मारे जाने की सूचना पर फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 नारायण उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.