ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

पटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

पटना के पटेल नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को दिनदहाड़े काटने की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

बिहार न्यूज
लोगों ने पुलिस को दी सूचना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna News: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी पटेल नगर में दिनदहाड़े एटीएम काटने की कोशिश का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को दो युवक बाहर से गिरकर अंदर काट रहे थे। संदिग्ध गतिविधि देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश

बताया जा रहा है कि पश्चिमी पटेल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में दो युवक कथित तौर पर मशीन को काटने का प्रयास कर रहे थे। दोनों की गतिविधियां देखकर आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ।


स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ लिया।


पुलिस कर रही पूछताछ

मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे एटीएम को क्यों काट रहे थे और इस घटना के पीछे उनका मकसद क्या था?


पुलिस मामले की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि दोनों युवक किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या उन्होंने अकेले इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।