ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त पटना में पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंकापिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, जानिए.. क्या बोले?दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ आज अहम बैठकमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिर बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहरहड़ताली CO का सरेंडर...बिना शर्त वापस लौटे, तब सम्राट सरकार ने दिखाई नरमी...निलंबित सभी 47 अंचलाधिकारियों को किया निलंबन मुक्त पटना में पूर्व मंत्री के आवास के पास नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंकापिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेकर ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकले निशांत कुमार, जानिए.. क्या बोले?दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री से मिले सीएम सम्राट चौधरी, अमित शाह के साथ आज अहम बैठक

चलने-फिरने में लाचार लोगों ने घुटना प्रत्यारोपण के बाद लगाई दौड़, पारस हेल्थ के वॉकथॉन में उमड़ा जनसैलाब

Paras Health walkathon Patna: पटना में पारस हेल्थ के वॉकथॉन में हजारों लोगों ने भाग लिया, घुटना प्रत्यारोपण के बाद स्वस्थ हुए लोगों ने दौड़ लगाकर जागरूकता का संदेश दिया।

Paras Health walkathon Patna
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Paras Health walkathon Patna: घुटनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पारस हेल्थ, पटना द्वारा आयोजित “लेट्स वॉक फॉर नी” वॉकाथॉन का सफल आयोजन रविवार सुबह किया गया। सुबह 6:00 बजे पारस हेल्थ परिसर से शुरू हुई यह वॉकथॉन आईजीआईएमएस तक आयोजित की गई।


वॉकथॉन में 3000 से ज्यादा की संख्या में शहरवासियों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, एनसीसी, एसएसबी के जवान, स्वास्थ्यकर्मियों और 300 से ज्यादा ऐसे लोगों ने भाग लिया जो कभी चलने-फिरने में लाचार घुटना के दर्द से जूझ रहे थे और जिनका घुटना प्रत्यारोपण हुआ था अब पूरी तरह स्वस्थ्य जीवन का आनंद ले रहे हैं और दौड़ लगाकर यह संदेश दिया कि सही इलाज और समय पर घुटना प्रत्यारोपण से जीवन पूरी तरह बदला जा सकता है।


कार्यक्रम का शुभारंभ ऑर्थोपेडिक्स विभाग के निदेशक डॉ. जॉन मुखोपाध्याय, जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार एवं निदेशक जेनेरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई,   ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डॉ. जॉन मुखोपाध्याय ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घुटनों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। नियमित वॉकिंग, संतुलित आहार और समय-समय पर जांच से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। 


पारस हेल्थ, पटना के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि पारस हेल्थ समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प दोहराया।


वॉकाथॉन के दौरान चीफ कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. विनोद कुमार ठाकुर , चीफ कंसल्टेंट स्पाइन सर्जरी डॉ. गौतम आर. प्रसाद, चीफ कंसल्टेंट स्पोर्ट्स इंजरी डॉ. अरविंद प्रसाद गुप्ता, चीफ कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स  डॉ. रत्नेश सिंह, चीफ कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं स्पोर्ट्स इंजरी डॉ. राजीव रंजन, कंसल्टेंट  ऑर्थोपेडिक्स डॉ. जानकी शरण भदानी, सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ. जसविंदर सिंह, कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स (जॉइंट्स एवं लिगामेंट्स) डॉ. रवि कुमार, कंसल्टेंट  ऑर्थोपेडिक्स डॉ. राजू कुमार ने प्रतिभागियों को घुटनों की देखभाल, सही एक्सरसाइज और चोट से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने लायक था और “हर कदम मजबूत घुटनों की ओर” का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


बता दें कि पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें