ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सीएम सम्राट ने दिए सख्त निर्देशबिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: हवाई सेवाओं का होगा तेजी से विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठकपटना में 21 मई को काम बंद रखेंगे सफाईकर्मी, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी; बिगड़ सकती है राजधानी की सूरतX पर बड़ा बदलाव: बिना वेरिफिकेशन यूज़र्स की पोस्टिंग लिमिट तय, बगैर ब्लू टिक दिनभर में कर सकेंगे सिर्फ इतने पोस्टBihar News: DM से भिड़ना ADM को पड़ा महंगा, जिलाधिकारी ने पहसे सस्पेंड कराया, अब विभाग ने दिया यह दंड, पॉलिटिकल पावर नहीं आया काम भारत-नेपाल सीमा को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सीएम सम्राट ने दिए सख्त निर्देशबिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: हवाई सेवाओं का होगा तेजी से विस्तार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठकपटना में 21 मई को काम बंद रखेंगे सफाईकर्मी, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी; बिगड़ सकती है राजधानी की सूरतX पर बड़ा बदलाव: बिना वेरिफिकेशन यूज़र्स की पोस्टिंग लिमिट तय, बगैर ब्लू टिक दिनभर में कर सकेंगे सिर्फ इतने पोस्टBihar News: DM से भिड़ना ADM को पड़ा महंगा, जिलाधिकारी ने पहसे सस्पेंड कराया, अब विभाग ने दिया यह दंड, पॉलिटिकल पावर नहीं आया काम

पटना में 21 मई को काम बंद रखेंगे सफाईकर्मी, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी; बिगड़ सकती है राजधानी की सूरत

Patna News: पटना नगर निगम के 8000 सफाईकर्मी 21 मई को एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। वेतन और बकाया भुगतान को लेकर नाराज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी है, जिससे शहर में कचरा संकट गहरा सकता है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है, लेकिन इसी बीच शहर में कचरा संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। 21 मई को पटना नगर निगम के करीब 8000 कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर जाने वाले हैं। इसमें मजदूर, सफाईकर्मी, ड्राइवर और स्वीपर शामिल होंगे।


पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि हड़ताल को लेकर हुई बैठक में कर्मचारियों ने वेतन, पेंशन और अन्य भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि तत्कालीन नगर आयुक्त के स्थानांतरण के बाद से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और वेतन वृद्धि का बकाया भी लंबित है।


सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो जुलाई में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से वेतन भुगतान को लेकर लगातार टालमटोल और लापरवाही बरती जा रही है।


हड़ताल के चलते शहर में कचरा जमा होने की आशंका है, जिससे दुर्गंध फैल सकती है और लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो सकता है। मानसून के मौसम को देखते हुए हालात और भी गंभीर होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कूड़ा-कचरा सड़ने लगेगा।


सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगों में शामिल है कि आउटसोर्स कर्मियों को 01/04/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए दर के अनुसार बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दैनिक कर्मियों को 01/10/2025 और 01/04/2026 से बढ़े हुए वेतन का भुगतान दिया जाए।


इसके अलावा मांग की गई है कि दैनिक और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने कार्यपालक पदाधिकारी स्तर पर नियमित बैठक आयोजित की जाए, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। अब सभी की नजर प्रशासन के रुख पर है, क्योंकि हड़ताल होने पर पटना में स्वच्छता व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता