ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

Patna News: पटना में मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आज से आवागमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका लोकार्पण किया। दोनों ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर में जाम से राहत मिलेगी और दक्षिण बिहार का सफर आसान होगा।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर शुक्रवार से आम लोगों के लिए आवागमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण किया। लंबे समय से बनकर तैयार इन ओवरब्रिज के शुरू होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।



मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। उस समय परियोजना की लागत करीब 102 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। हालांकि, डिजाइन में चार बार बदलाव होने के कारण इसकी निर्माण लागत बढ़कर 300 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। शुक्रवार को इस परियोजना के पहले फेज का उद्घाटन किया गया। इसके शुरू होने से मीठापुर, कंकड़बाग और करबिगहिया रेलवे स्टेशन के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।



मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर को दो हिस्सों में बनाया गया है। एक तरफ से आने और दूसरी तरफ से जाने की व्यवस्था की गई है। भविष्य में मीठापुर-करबिगहिया ओवरब्रिज को चिरैयाटांड़ ओवरब्रिज से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पटना के यातायात को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।



पटना से दक्षिण बिहार की ओर जाने वाले लोगों के लिए 2.1 किलोमीटर लंबा मीठापुर-महुली ओवरब्रिज काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से गया, औरंगाबाद और रांची समेत दक्षिण बिहार के कई इलाकों तक पहुंचना आसान होगा।



इसके अलावा पुनपुन, बिहार शरीफ और राजगीर जाने वाले लोगों को भी इस ओवरब्रिज से सुविधा मिलेगी। अभी दक्षिण बिहार जाने के लिए लोगों को शहर के अंदर से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके कारण कई जगहों पर जाम का सामना करना पड़ता है। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद लोग शहर के भीतरी हिस्सों में जाम से बचते हुए सीधे दक्षिण बिहार की ओर जा सकेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता