ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

पटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज

Bihar Crime News: पटना के बिहटा से लापता 10वीं की छात्रा लखनऊ के पास घायल हालत में मिली, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी पूरी...

पटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्ज
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र से 18 सितंबर को लापता हुई 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा 19 सितंबर की सुबह लखनऊ से पहले आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास घायल हालत में मिली. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार पर छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शंकर राय और दुर्गा राय फरार बताए जा रहे हैं.


18 सितंबर को स्कूल के लिए निकली थी छात्रा

परिजनों के मुताबिक, छात्रा 18 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.


परिजनों ने गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि घटना के बाद से तीनों आरोपी गांव से फरार हो गए थे. पुलिस ने लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.


रेलवे ट्रैक के पास घायल मिली छात्रा

मृतका के पिता जितेंद्र राय के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह लखनऊ रेल प्रशासन की ओर से परिवार को सूचना दी गई कि उनकी बेटी आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक घायल हालत में मिली है.


सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे. उन्हें बताया गया कि छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.


मौके से मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. मृतका के पिता का दावा है कि पुलिस ने उन्हें जो मोबाइल सौंपा, वह नामजद तीन आरोपियों में से किसी एक का है. हालांकि, मोबाइल किसके नाम पर है और घटना में उसकी क्या भूमिका है, इसकी जांच पुलिस कर रही है.


मां ने तीन युवकों के खिलाफ दर्ज कराया केस

छात्रा का शव लेकर परिजन बिहटा थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. मृतका की मां ने शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कराया है.


मृतका की मां ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग भी की है.


बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से 21 सितंबर की सुबह मामले की जानकारी दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लखनऊ रेल प्रशासन से भी संपर्क किया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है.


फिलहाल पुलिस छात्रा की मौत की परिस्थितियों के साथ उसके लखनऊ पहुंचने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है. परिजनों की ओर से लगाए गए अपहरण और दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.