ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी, जानलेवा हमले में ASI समेत आधा दर्जन लोग जख्मी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी की गई है. इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. ASI समेत आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस के ऊपर रोड़ेबाजी की गई है. इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. ASI समेत आधा दर्जन लोग जख्मी बताये जा रहे है. आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम के ऊपर बदमाशों ने हमला बोला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के मनेर थाना इलाके की है. जहां  महिनांवा टोला में आपसी विवाद के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को अपना निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व वार्ड पार्षद ललन राय और अनिल कुमार के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट और रोड़ेबाजी चल रही थी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच करने पहुंची. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया. जिसमें मनेर थाना के अवर पुलिस निरीक्षक उमाकांत राय समेत कुल 6 लोग जख्मी हो गए. 


मनेर थानाध्यक्ष के मुताबिक रोड़ेबाजी में ASI समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने आगे बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUMIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता