ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना : खेलते-खेलते नाले में गिरी 5 साल की मासूम, डूबने से मौत

PATNA : राजधानी पटना से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। पटना में एक 5 साल की बच्ची की मौत नाले में गिरने से हो गई बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी और इसी दौरान वह

पटना : खेलते-खेलते नाले में गिरी 5 साल की मासूम, डूबने से मौत
Editor
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। पटना में एक 5 साल की बच्ची की मौत नाले में गिरने से हो गई बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी और इसी दौरान वह नाले में जा गिरी। यह पूरी घटना हार्डिंग रोड की 15 नंबर गुमटी के पास हुई है। 5 साल की बच्ची का नाम मुनिया बताया जा रहा है। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक मुनिया सोमवार को घर से खेलने के लिए निकली थी और इसी दौरान वह नाले में जा गिरी। परिवार वालों को जब देर रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई। मंगलवार को दोपहर उसकी डेड बॉडी नाले से बरामद की गई। मुनिया का परिवार यारपुर गुमटी के झोपड़पट्टी में रहता है। इसी झोपड़पट्टी में रहने वाले महेंद्र चौधरी की नतिनी मुनिया की मौत नाले में गिरने से हुई। बताया जा रहा है कि मुनिया जिस नाले में गिरी उसे एक अस्थाई चचरी से ढका गया था। चचरी टूटने की वजह से मुनिया नाले में जा गिरी।


मुनिया की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता की मौत से 6 साल पहले ही हो चुकी थी। अब मुनिया की मां गुड़िया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। इस इलाके में खुले चेंबर में गिरने की यह पहली घटना नहीं है। एक महीने पहले भी एक बच्ची खुले चैंबर में गिर गई थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं और प्रशासनिक अधिकारी सुस्त बने हुए हैं।

टैग्स