ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

पटना में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : पटना में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. लोगों के अनुसार जब वे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तभी उन्होंने झाड़ी में पड़ा एक शख्स का शव देखा जिसके बाद इलाके में अफरा

पटना में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है. लोगों के अनुसार जब वे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे तभी उन्होंने झाड़ी में पड़ा एक शख्स का शव देखा जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


घटना बिक्रम थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बिहटा-पालीगंज मुख्यमार्ग पर मोहनचक गांव के पास झाड़ी में एक शख्स की लाश को देखा. लाश मिलने की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. 


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में मृतक की पहचान रानीतलाब थाना अंतर्गत बारा गांव के 45 वर्षीय गोरख मांझी के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगने की बात पुलिस ने कही है.  

टैग्स