ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक हादसे मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के फुलवारीशरीफ इलाके की है। यहां ताड़ का पेड़ अचानक एक

पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक हादसे मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के फुलवारीशरीफ इलाके की है। यहां ताड़ का पेड़ अचानक एक ऑटो पर गिर गया, जिससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए हैं।


बीच सड़क पर हुए इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाने की कोशिश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि ऑटो सवार लोग किसी मरीज का इलाज कराने के लिए पटना लेकर आए थे। मरीज को डॉक्टर से दिखाने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवारीशरीफ से अनिसाबाद जाने के क्रम में महावीर कैंसर संस्थान के पास ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है। हादसे में घायल हुए अन्य चार लोगों की हातल गंभीर बनी हुई है। घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।


पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत


पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत


पटना में चलती ऑटो पर गिरा ताड़ का पेड़, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत