ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पटना में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- अकेले रहना चाहती हूं, खोजबीन बंद कीजिये

PATNA : पटना में एक पत्नी अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. इधर पत्नी के प्यार में पागल पति उसे लापता समझकर दर-दर भटक रहा है. कई बार उसने थाने में जाकर प्राथमिकी भी दर्ज क

पटना में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- अकेले रहना चाहती हूं, खोजबीन बंद कीजिये
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में एक पत्नी अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई. इधर पत्नी के प्यार में पागल पति उसे लापता समझकर दर-दर भटक रहा है. कई बार उसने थाने में जाकर प्राथमिकी भी दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन अबतक इस मामले में एक FIR तक दर्ज नहीं की गई है. 


मामला पटना के खगौल थाने का है. बताया जाता है कि खगौल के गाड़ी खाना निवासी अमरजीत कुमार की शादी 9 मई 2015 को बिहटा के महादेव स्थान की प्रियंका से हुई थी. अमरजीत दानापुर स्थित सगुना मोड़ के नजदीक रेस्टोरेंट में प्राइवेट नौकरी करता है. शादी के 6 साल बीत जाने के बाद भी उसको अब तक बच्चा नहीं हुआ. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था. 


पटना में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- अकेले रहना चाहती हूं, खोजबीन बंद कीजिये पति अमरजीत के साथ पत्नी प्रियंका 


कुछ लोगों ने यह भी बताया कि प्रियंका काफी फैशनेबल लड़की थी. इसी के कारण अमरजीत से उसका संबंध बहुत अच्छा नहीं रहा करता था. अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना और मोबाइल चलाना प्रियंका का शौक में था. 


पटना में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- अकेले रहना चाहती हूं, खोजबीन बंद कीजिये प्रियंका (File Photo)

2 अगस्त को प्रियंका कुमारी अचानक अपने ससुराल से लापता हो गई. उसके लापता होने के बाद अमरजीत ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. प्रियंका अपना मोबाइल लेकर भी नहीं गई थी. पति ने उसके अचानक लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को दी. 


ससुराल वाले प्रियंका को खोजने के बदले अमरजीत पर ही भड़क उठे और जमकर खरी-खोटी सुनाई. 6 सितंबर को अचानक प्रियंका ने फेसबुक पर अपने प्रेमी संग आकर पति को फोन किया और कहा- "अकेले रहना चाहती हूं. अब तुम मेरी खोज खबर न लो.'


बताया जा रहा है कि प्रियंका बिहटा से बराबर नौबतपुर आकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. हर दिन बस से बिहटा और नौबतपुर आना-जाना करती है. अमरजीत ने बताया कि कुंदन कुमार नाम का लड़का पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने पास रखे हुए है. इधर प्रियंका कुमारी फेसबुक पर बार-बार आकर बोलती है कि वह अब अकेले रहना चाहती है. पुलिस ने भी अबतक इस मामले में उसकी कोई मदद नहीं की है. 

टैग्स