ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसून

पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा पटना का मरीन ड्राइव, गंगा किनारे जीविका दीदियों के लिए बनेगा महिला हाट

Patna News: पटना के मरीन ड्राइव को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट, महिला हाट, साइकिल ट्रैक और आधुनिक पार्किंग जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी। जीविका दीदियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार सरकार पटना के मरीन ड्राइव को एक आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इस परियोजना के तहत जीविका दीदियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला हाट का निर्माण किया जाएगा।


इस योजना के अंतर्गत गंगा किनारे एक सुंदर कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिसमें महिला हाट भी शामिल होगा। इस हाट में केवल जीविका दीदियां ही अपनी दुकानें लगा सकेंगी। यहां स्थानीय फूड, हस्तशिल्प (हैंडिक्राफ्ट), खादी उत्पाद और घरेलू सामान की बिक्री के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा।


सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिला हाट के माध्यम से उन्हें रोजगार के साथ बेहतर आय का अवसर मिलेगा। मरीन ड्राइव का एक बड़ा हिस्सा विशेष रूप से जीविका दीदियों के लिए आरक्षित रहेगा।


इस परियोजना के तहत लगभग 6 किलोमीटर लंबा रिवरफ्रंट वॉकवे भी विकसित किया जाएगा। इसमें बैठने की व्यवस्था, आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे लोग सुबह-शाम गंगा किनारे टहलने का आनंद ले सकेंगे। साथ ही पर्यटक गंगा आरती और गंगा के भव्य दृश्य का आनंद भी ले पाएंगे।


इसके अलावा साइकिल ट्रैक, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। जेपी गंगा पथ पर बनने वाली पार्किंग को बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा है, जहां हजारों वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इसमें दोपहिया और चारपहिया दोनों वाहनों के लिए आधुनिक व्यवस्था होगी।


नई पार्किंग सुविधा शुरू होने के बाद सड़क किनारे लगने वाले जाम की समस्या में भी काफी कमी आने की उम्मीद है। शाम के समय बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था यातायात को सुगम बनाएगी। कुल मिलाकर यह परियोजना पटना मरीन ड्राइव को एक बड़े टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता