ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

पटना में गंगा की लहरों पर डेस्टिनेशन वेडिंग का नया ट्रेंड, लेनिन क्रूज पर शाही अंदाज में होगी शादी

Patna destination wedding: पटना के गांधी घाट स्थित लेनिन क्रूज पर अब गंगा की लहरों के बीच डेस्टिनेशन वेडिंग, प्रपोजल, हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अनोखा वेडिंग कॉन्सेप्ट लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Patna destination wedding
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna destination wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग का सपना देखने वाले लोगों के लिए अब पटना में भी एक शानदार विकल्प उपलब्ध है। राजधानी के गांधी घाट स्थित लेनिन क्रूज पर गंगा नदी की लहरों के बीच शाही अंदाज में शादी और उससे जुड़ी सभी रस्मों का आयोजन किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक सजावट से सुसज्जित यह अनोखा कॉन्सेप्ट तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।


अब शादी के लिए मुंबई, गोवा या अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करने की जरूरत नहीं है। लेनिन क्रूज पर प्रपोजल, रिंग सेरेमनी, हल्दी, मेहंदी, संगीत और विवाह समारोह तक की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से लेकर मेहमानों के स्वागत तक हर कार्यक्रम को विशेष रूप से डिजाइन किया जाता है।


क्रूज प्रबंधन के अनुसार, यहां पूरी तरह वातानुकूलित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, ओपन डेक और अटैच बाथरूम वाले लग्जरी कमरे मौजूद हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित इस क्रूज को विशेष रूप से लग्जरी आयोजनों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।


शादी से पहले यादगार प्रपोजल के लिए ‘प्राइवेट प्रपोज एट लेनिन क्रूज’ पैकेज भी उपलब्ध है। इस पैकेज के तहत पूरे क्रूज को निजी तौर पर बुक किया जा सकता है। इसमें अनलिमिटेड फूड, फ्लावर बुके, चॉकलेट्स, केक, म्यूजिक, टेबल डेकोरेशन और कोल्ड फायर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही करीब डेढ़ घंटे तक गंगा नदी में क्रूज भ्रमण का अनुभव भी दिया जाता है। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है।


इसके अलावा हल्दी, मेहंदी और संगीत समारोह के लिए अलग-अलग थीम आधारित पैकेज भी उपलब्ध हैं। परिवार और दोस्तों के साथ गंगा के मनोरम दृश्य के बीच इन रस्मों का आयोजन किया जा सकता है। सजावट, खानपान, संगीत और अन्य व्यवस्थाओं को मेहमानों की संख्या और बजट के अनुसार कस्टमाइज किया जाता है।


रॉयल वेडिंग पैकेज के तहत गंगा के खूबसूरत नजारों और सनसेट व्यू के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई जाती हैं। इसमें लग्जरी डेकोरेशन, लाइव म्यूजिक, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, स्वादिष्ट व्यंजन और विशेष मनोरंजन कार्यक्रम शामिल किए जाते हैं। आयोजकों का दावा है कि यह अनुभव शादी को जीवनभर के लिए यादगार बना देता है।


लेनिन क्रूज पर किसी भी कार्यक्रम की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। इच्छुक लोग विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म या गांधी घाट स्थित जेटी पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता