ब्रेकिंग
लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरलखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने किराना गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से दहला इलाका

Bihar News: पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित एक किराना गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में धुआं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि दमकल की टीम आग पर काबू...

बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने किराना गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं और लपटों से दहला इलाका
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित एक किराना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटों और काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। 


जानकारी के अनुसार यह आग बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने स्थित जयदीप बग्गा के किराना गोदाम में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में गोदाम से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैलने लगी। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर से ही नजर आने लगीं। 


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक मशक्कत की। आग लगातार फैल रही थी, जिस कारण आसपास के प्रतिष्ठानों तक भी खतरा बढ़ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके को खाली कराया।


स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में किराना सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगने के दौरान गोदाम से लगातार धुएं का गुबार निकलता रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं आग से लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।