ब्रेकिंग
बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...

स्टोन का इलाज कराने आए मरीज की जांच में निकला किडनी कैंसर, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुई सफल सर्जरी

Patna News: पटना सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्टोन का इलाज कराने आए एक मरीज में एडवांस स्टेज किडनी कैंसर का पता चला। डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर किडनी, पैंक्रियाज का हिस्सा और स्प्लीन निकालकर मरीज की जान बचाई।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: सामान्य पेट दर्द और स्टोन की समस्या समझकर इलाज कराने आए 62 वर्षीय एक मरीज में गंभीर किडनी कैंसर का पता चला। सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दतियाना, बिक्रम, पटना निवासी रामेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) की जटिल सर्जरी कर सफल इलाज किया गया। 


डॉक्टरों के अनुसार कैंसर काफी एडवांस स्टेज में था और किडनी से निकलकर पैंक्रियाज व स्प्लीन तक फैल चुका था। मरीज की स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्जरी की गई। करीब दो घंटे चली सर्जरी में बाईं किडनी निकालनी पड़ी। इसके अलावा पैंक्रियाज का कुछ भाग एवं स्प्लीन को भी हटाया गया, जो कैंसर प्रभावित था। सर्जरी के बाद मरीज स्वस्थ है और तेजी से रिकवर कर रहा है।


अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन ने बताया कि मरीज की जांच के दौरान सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें बाईं किडनी में बड़ा ट्यूमर मिला। उन्होंने बताया कि कई बार सामान्य दिखने वाली समस्या के पीछे गंभीर बीमारी छिपी होती है। ऐसे में लगातार पेट दर्द, कमजोरी या पेशाब संबंधी परेशानी होने पर जांच जरूर करानी चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता