ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

हाईटेक तरीके से वसूली करने वाले पटना के 45 पुलिसकर्मी को किया गया एक साथ सस्पेंड, जानिए वसूली का पूरा खेल

PATNA : हाईटेक तरीके से वसूली करने वाले छह दारोगा समेत पटना के 45 पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है. ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने महात्मा गांधी सेतु पर तैनात छह दारोगा समेत 45 पुलिसकर्मियों क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : हाईटेक तरीके से वसूली करने वाले छह दारोगा समेत पटना के 45 पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है. ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश ने महात्मा गांधी सेतु पर तैनात छह दारोगा समेत 45 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों पर एफआइआर भी दर्ज किया गया है.

हाईटेक तरीके से करते थे वसूली
अब ट्रैफिक पुलिस पटना में हाईटेक तरिके से वसूली करती है. इसका उदाहरण सोमवार को तब सामने आया जब 45 पुलिसकर्मियों को एक साथ सस्पेंड किया गया. गांधी सेतु पर वसूली का पूरा खेला टेक्नोलॉजी के माध्यम से होता था. वसूली के इस खेल में तीन चेक पोस्ट और एक ट्रैफिक थाने के अधिकारी से लेकर पुलिस वाले शामिल थे. 


वसूली का पूरा खेल
जीरोमाइल चेकपोस्ट ओवरलोडेड ट्रकों के ड्राइवर से पैसे लेकर गांधी सेतु पर जाने की इजाजत देता था. ट्रक के नंबर का फोटो धनुकी मोड़ और गांधी सेतु 45 नंबर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस वालों को भेजा जाता था ताकि वे लोग इसे रोके नहीं और सेतु पार करने दें. यदि कोई ओवरलोडेड ट्रक जीरोमाइल चेक पोस्ट पार कर गया तो उससे धनुकी मोड़ चेकपोस्ट पर पैसे देने पड़ते थे, तब जाकर वह सेतु पार कर पाता था.  

खबर के मुताबिक गांधी सेतु पर हर रात तीन लाख रुपये तक की वसूली की जाती थी.