ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर काम कर रहे घूसखोर: पटना में अपर थानाध्यक्ष 7000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार

पटना के कदमकुंआ थाना के अपर थानाध्यक्ष को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार न्यूज
एक्शन में विजिलेंस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में विजिलेंस की टीम लगातार एक्शन में है। सूचना मिलते ही तुरंत घूसखोरों को पकड़ने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 


बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस बार कदमकुंआ थाने का अपर थानाध्यक्ष निगरानी के हत्थे चढ़ा है। 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कदमकुंआ थाना के अपर थानाध्यक्ष अर्जुन यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कदमकुंआ थाना क्षेत्र के जस्टिस राजकिशोर पथ पर की गई।


जानकारी के अनुसार, अर्जुन यादव पर एक मामले के निपटारे के बदले एक स्थानीय व्यक्ति से मोटी रकम की रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी ब्यूरो से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, निगरानी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।


इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।