ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

प्रेमिका के घर से आई गोली की आवाज, अंदर पहुंचते ही दिखा खून से लथपथ प्रेमी का शव; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में प्रेम संबंध से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। एक युवक का शव उसकी कथित प्रेमिका के घर से मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा...

प्रेमिका के घर से आई गोली की आवाज, अंदर पहुंचते ही दिखा खून से लथपथ प्रेमी का शव; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। घर के अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक युवक कुर्सी पर खून से लथपथ पड़ा था और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मृत युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस घर से उसका शव मिला, वह उसकी कथित प्रेमिका का घर था। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में राहुल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद पुलिस ने पूरे घर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस का कहना है कि राहुल और उसकी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि राहुल एक शोरूम में काम करता था और घटना वाले दिन सुबह घर से खाना लेकर निकला था। कुछ देर बाद खबर मिली कि उसकी गोली लगने से मौत हो गई।


परिवार वालों ने दावा किया कि राहुल का 6 मई को छेका हुआ था, जिसके बाद उसकी प्रेमिका नाराज चल रही थी। आरोप है कि इसी वजह से साजिश रचकर उसे घर बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।