ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

पटना हाईकोर्ट बैरिस्टर एसोसिएशन चुनाव: पीएन शाही बने अध्यक्ष, अमरजीत समेत कई उम्मीदवार जीते

Patna High Court Barrister Association: पटना हाईकोर्ट बैरिस्टर एसोसिएशन के 2026 चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। वरीय अधिवक्ता पीएन शाही अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि अधिवक्ता अमरजीत समेत अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की।

Patna High Court Barrister Association
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna High Court Barrister Association: पटना हाईकोर्ट के सबसे पुराने अधिवक्ता संगठनों में शामिल बैरिस्टर एसोसिएशन के वर्ष 2026 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों को लेकर हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव में वरीय अधिवक्ता एवं पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता पी.एन. शाही ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।



वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर अधिवक्ता अमरजीत सहित अन्य उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की। यह भी बता दे की अधिवक्ता अमरजीत वर्तमान में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल, डॉक्टर के.एन. सिंह, वरीय  अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के कनिय अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।



चुनाव परिणामों की घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर मृत्युंजय कुमार तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अमरेश कुमार और सरोज कुमार ने की। परिणाम घोषित होते ही हाईकोर्ट परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनका स्वागत किया और बधाई दी।



नतीजे सामने आने के बाद हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं ने उनके सफल, प्रभावी और संगठन के हित में कार्य करने वाले कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता