ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

पटना में पुलिस पर हमला किये जाने के मामले में 17 गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में सड़क जाम और पुलिस पर हमला मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का आरोप है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों पर पुलिस टीम पर हमला करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।


मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि 8 मई को आए तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे।


आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।


पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान 17 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

REPORT-SURAJ-PATNA