ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

पटना में दो बाइक की सीधी टक्कर, हादसे में एक की मौत; चार की हालत गंभीर

Patna News: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में फोरलेन के पास दो बाइक पर सवार छह लोग हादसे के शिकार हो गये। दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई, जबकि चार घायलों को इलाज के लिए NMCH भेजा गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना सिटी क्षेत्र के फतुहा थाना अंतर्गत फोरलेन के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दो मोटरसाइकिलों पर कुल छह लोग सवार थे।



हादसे में कृष्ण नामक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेजा गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, सभी लोग वेकटपुर महादेव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान आने-जाने के क्रम में फोरलेन के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।



घटना के बाद मृतक और घायलों के परिजन फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अभी वे इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं करना चाहते।वहीं, दुर्घटना में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है।



दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिलों पर छह लोग सवार थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता