ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

फेसबुक पर प्यार, शादी का वादा और फिर करोड़पति बनाने का सपना… पटना के कारोबारी से 75 लाख की साइबर ठगी

Cyber Crime: पटना के एक कारोबारी को फेसबुक पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई। खुद को फैशन डिजाइनर बताने वाली युवती ने पहले शादी का झांसा दिया, फिर बिटकॉइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों रुपये निवेश करा लिए। जब कारोबारी ने पैसे निकालने की कोशिश

फेसबुक पर प्यार, शादी का वादा और फिर करोड़पति बनाने का सपना… पटना के कारोबारी से 75 लाख की साइबर ठगी
Ramakant kumar
4 मिनट

Cyber Crime: बिहार की राजधानी पटना से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर हुई दोस्ती एक कारोबारी को इतनी भारी पड़ गई कि उसने करीब 75 लाख रुपये गंवा दिए। खुद को फै्शन डिजाइनर बताने वाली एक युवती ने पहले कारोबारी को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का सपना दिखाया और आखिर में बिटकॉइन में मोटी कमाई का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए।


मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी का अपना व्यवसाय है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी पहचान फेसबुक के जरिए बेंगलुरु में रहने वाली एक युवती से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर भावनात्मक रिश्ते में बदल गई।


युवती ने खुद को फैशन डिजाइनर बताया और कारोबारी का भरोसा जीतने के लिए लगातार मीठी-मीठी बातें करती रही। कुछ दिनों बाद उसने कारोबारी के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। कारोबारी पूरी तरह उसके झांसे में आ गया और दोनों के बीच घंटों फोन पर बातचीत होने लगी।


इसी दौरान युवती ने कारोबारी को बिटकॉइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में भारी मुनाफा कमाने का सपना दिखाया। उसने एक वेबसाइट का लिंक भेजकर कहा कि यहां निवेश करने पर रकम तेजी से बढ़ती है। भरोसा दिलाने के लिए उसने कई फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे, जिसमें लाखों रुपये का मुनाफा दिखाया गया था।


शुरुआत में कारोबारी से करीब 20 हजार रुपये निवेश कराए गए। कुछ ही समय बाद वेबसाइट पर 1.16 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया गया। यह देखकर कारोबारी का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद साइबर ठगों ने धीरे-धीरे उसे बड़े निवेश के लिए तैयार कर लिया।


बताया जा रहा है कि अलग-अलग किस्तों में कारोबारी ने कुल 74 लाख 92 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उसने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो वेबसाइट की तरफ से 25 प्रतिशत अतिरिक्त रकम सिक्योरिटी के नाम पर जमा करने की मांग की गई। इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ।


पीड़ित ने तुरंत पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित बैंक खातों व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी खंगाली जा रही है।


इधर पटना में साइबर ठगी के दूसरे मामलों का भी खुलासा हुआ है। बाजार समिति इलाके के एक युवक से रुपये डबल करने का झांसा देकर करीब 8 लाख रुपये ठग लिए गए। वहीं मसौढ़ी निवासी एक व्यक्ति के दो खातों से 4 लाख रुपये की अवैध निकासी हुई है। सुल्तानगंज इलाके के एक अन्य व्यक्ति के खाते से भी एक लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है।


उधर साइबर पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नालंदा निवासी संजय कुमार और नवादा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग सरकारी योजना और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से दस्तावेज लेते थे। बाद में उन्हीं कागजात के जरिए उनके नाम पर बैंक में चालू खाता खुलवाया जाता था और उसमें साइबर ठगी के लाखों रुपये मंगाए जाते थे।


पटना साइबर थाना की टीम ने रामकृष्णानगर इलाके में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके ठिकाने से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 12 एटीएम कार्ड, 13 चेकबुक और बैंक पासबुक बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह में कुछ महिलाओं की भी भूमिका हो सकती है।


फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।