ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना EPFO में फर्जीवाड़ा कर 40 लाख रुपए निकाला, CBI ने दर्ज किया केस

PATNA: कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) के पटना में ऑफिस में कर्मचारियों के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां पर दूसरों के खाते से 40.69 लाख रुपए निकालने का मा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) के पटना में ऑफिस में कर्मचारियों के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां पर दूसरों के खाते से 40.69 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है. जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है.

इसको भी पढ़ें: बिहार में 1164 हड़ताली शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई, अभी और शिक्षकों पर गाज गिराने की तैयारी में सरकार

एक पर केस दर्ज

इस मामले में शुरूआती जांच में एसके राय को नामजद बनाया गया है. राय एक कंपनी का अधिकारी है. अज्ञात आरोपियों के रूप में ईपीएफओ के अधिकारी, कर्मचारियों को रखा गया है, फिलहाल इनलोगों से अभी पूछताछ नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि शुरूआती जांच में जो बातें सामने आई है कि यह निकासी 2004 से 2017 के बीच हुई है. पैसा निकालने के लिए शातिरों ने मिलते जुलते नाम के पीएफ खाताधारियों का चुना और फर्जीवाड़ा किया. संबंधित आवेदन में रुपया लेने का क्लेम फॉर्म और पासबुक की फोटो स्टेट कॉपी लगाई और पैसा उसी खाते में आया, जिसका पासबुक लगाया गया था. सीबीआई के पास शिकायत पहुंची थी. उसने जांच की तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया.