ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

पटना में इस दिन फिर से बजेगा इमरजेंसी सायरन, सिविल डिफेंस ने आम लोगों से की यह अपील

Bihar News: 06 अक्टूबर 2026 को पटना में आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सायरन बजने पर आमजन घबराएं नहीं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में एक बार फिर से इमरजेंसी सायरन बजेगा। डायरेक्ट्रेट ऑफ सिविल डिफेंस ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान वे घबराएं नहीं, यह सिर्फ एक तकनीकि परीक्षण है। सायरन की आवाज सुनकर किसी प्रकार की अफवाह, भ्रम या भय में न आएं।



दरअसल, नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा यह जानकारी दी गई है कि न्यू पुनाईचक, पटना स्थित निदेशालय के नियंत्रण कक्ष में स्थापित आपातकालीन सायरन प्रणाली का तकनीकी परीक्षण दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच किया जाएगा।



निदेशालय ने कहा है कि तकनीकी परीक्षण के दौरान सायरन से निर्धारित परीक्षण ध्वनियां, जैसे चेतावनी एवं हमला टलने आदि से संबंधित सायरन संकेत, प्रसारित किए जाएंगे। नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने आमजन से अपील की है कि सायरन की आवाज सुनकर किसी प्रकार की अफवाह, भ्रम या भय में न आएं। यह सायरन केवल तकनीकी परीक्षण के उद्देश्य से बजाया जाएगा।



इस परीक्षण का किसी भी प्रकार की वास्तविक आपदा, हवाई हमला, आगजनी, बाढ़, भूकंप अथवा अन्य आपात स्थिति से कोई संबंध नहीं है। अतः सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता