ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦इस बार 10 नहीं बल्कि 11 दिनों की होगी दुर्गा पूजा, सुख-समृद्धि लेकर हाथी पर आएंगी मां दुर्गा✦जिस युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गए थे जेल, वही 4 साल बाद मिला जिंदा... पुलिस की कार्रवाई पर उठे कई सवाल✦कुशवाहा के तीन विधायक हो गए बागी? RLM अध्यक्ष बोले- नशे में मदहोश हो गए हैं लोग..✦बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10-12 राउंड चली गोलियां; पांच गिरफ्तार

परीक्षा रद्द करने के खिलाफ पटना में दारोगा अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Patna Protest: पटना में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस लेकर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Patna Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Protest: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का मामला सामने आया है। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले को वापस लेने और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे।



दारोगा भर्ती के तहत 1,799 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जा चुका था। बाद में परीक्षा में कथित धांधली के आरोप सामने आने के बाद बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने मुख्य परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद से अभ्यर्थियों में नाराजगी है।



सोमवार को बड़ी संख्या में दारोगा अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर जेपी गोलंबर के पास जुटे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था।



अभ्यर्थियों ने यहां से प्रदर्शन शुरू किया और आगे बढ़ने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी मौर्य लोक की ओर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।



प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थियों के हाथों में पोस्टर भी नजर आए। पोस्टरों के जरिए अभ्यर्थियों ने BPSSC के खिलाफ नारे लिखकर परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांग है कि मुख्य परीक्षा रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि मुख्य परीक्षा पास करने के बाद वे अगले चरण की तैयारी कर रहे थे, लेकिन परीक्षा रद्द होने से उनकी पूरी तैयारी प्रभावित हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता