ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

Patna Flood Alert: पटना सिटी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से महावीर घाट की सड़कें पानी में डूब गई हैं। भद्र घाट और कंगन घाट पर भी पानी बढ़ गया है। प्रशासन ने SSB, SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Patna Flood Alert
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Flood Alert: पटना सिटी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से महावीर घाट की सड़कें पानी में डूब गई हैं। शनिवार को गंगा का पानी सड़क पर घुटने तक पहुंच गया और किनारे स्थित मंदिर तक भी पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।



गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से पटना सिटी के विभिन्न घाटों पर खतरा बढ़ गया है। महावीर घाट पर गंगा का पानी सड़क पर बहने लगा है। शुक्रवार को जहां पानी सड़क को छू रहा था, वहीं शनिवार को जलस्तर बढ़कर सड़क किनारे स्थित मंदिर तक पहुंच गया।



सड़क पर पानी जमा होने के बावजूद गायघाट से कंगन घाट तक बने तटवर्ती मार्ग पर फिलहाल वाहनों का परिचालन जारी है। हालांकि, जलस्तर में और वृद्धि होने पर प्रशासन इस मार्ग पर यातायात रोक सकता है।भद्र घाट पर गंगा का पानी बढ़कर सीढ़ियों तक पहुंच गया है।



वहीं, कंगन घाट पर भी गंगा का बढ़ा हुआ पानी चौताल तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। अनुमंडल प्रशासन गंगा के जलस्तर और घाटों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। 



गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए SSB, SDRF और NDRF की टीमों को भी अलर्ट पर रहने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए टीमें तैयार रहेंगी। लोगों से सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान करने और संभव हो तो फिलहाल गंगा स्नान से बचने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और घाटों पर जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता