ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना के बापू सभागार में आयोजित आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी आरक्षित सीट छोड़कर दर्शकों के बीच जा बैठे। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी पास में सीएम को देख आश्चर्यचकित हो गये।

बिहार न्यूज
VIP गैलरी छोड़ भीड़ में जा बैठे CM
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के बापू सभागार में शनिवार को आयोजित प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के नाट्य मंचन कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, लेकिन कुछ ही देर बाद वे दर्शकों के बीच जाकर बैठ गए और थोड़ी देर बाद कार्यक्रम छोड़कर वापस लौट गए।


बापू सभागार में आशुतोष राणा सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों द्वारा ‘मेरे राम’ नाटक की प्रस्तुति दी जा रही थी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था।


मंच के नीचे मुख्यमंत्री के लिए विशेष सोफा आरक्षित किया गया था, जहां उन्हें बैठकर नाटक देखना था। लेकिन वो आरक्षित सीट पर बैठने के बजाय सभागार में मौजूद दर्शकों के बीच जाकर बैठना उचित समझा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे।


दर्शक दीर्घा में बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुछ देर तक आम दर्शकों के बीच बैठकर नाटक का आनंद लिया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के दर्शकों के बीच जाकर बैठने और फिर कुछ देर बाद वहां से चले जाने की चर्चा पूरे सभागार में होती रही।